फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को नहीं मिले जूते और मोजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ठंड का मौसम बीत रहा है। फरवरी माह में मौसम सामान्य होने का पूर्वानुमान है। ठंड के समय ही तहसील क्षेत्र के सैकड़ों स्कूलों में पंजीकृत लगभग दस हजार छात्र छात्राओं को ठंड में जूते और मोजे बांटे जाने थे। इसके लिए बाकायदा शासन से आदेश भी जारी हुए, लेकिन अभी तक परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं को जूते और मोजे नहीं मिलेे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बड़ौत ब्लाक के अंतर्गत नगर में 13 और ग्रामीण आंचल में 88 प्राइमरी, ग्रामीण क्षेत्र में 35 जूनियर विद्यालय हैं। क्षेत्र में लगभग 10 हजार से अधिक बच्चे परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत हैं। शासन ने लगभग एक से डेढ़ माह पहले छात्र छात्राओं के लिए जूते और मोजे भेज, लेकिन इसके बावजूद बच्चों को अब तक न तो जूते मिले है और न ही मोजे। इससे अभिभावकों में रोष पनप रहा है। उधर विभाग शासन से आए जूते व मोजे का अभी तक सत्यापन नहीं हुआ है, इसका बहाना बना रहा है। इससे अभिभावकों में रोष पनप रहा है।
ये बोले खंड शिक्षा अधिकारी
बड़ौत। एबीएसए विनोद वर्मा ने कहा उन्होंने बताया वर्तमान समय में स्कूलों में छात्र-छात्राओं को जूते और मोजे बांटने के सत्यापन का कार्य चल रहा है, जल्द ही सत्यापन का कार्य पूरा कराकर छात्र और छात्राओं को जूते और मोजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें