फोटो संख्या 3
बड़ौत। लॉर्ड महावीरा एकेडमी में चल रही वार्षिक इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया।
प्रधानाचार्य विक्रम सिंह दांगी ने बताया कि वार्षिक इंटर हाउस प्रतियोगिता में ओवर ऑल गेम्स में टैगोर हाउस प्रथम, पटेल हाउस द्वितीय व नेहरू हाउस के बच्चे तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में कक्षा 6 की छात्राओं और छात्रों ने प्रथम स्थान, 200 मीटर दौड़ में कक्षा 7 के छात्रों और कक्षा-8 की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस में कक्षा 6 व 8 के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में एकेडमी के मुख्य अतिथि ट्रस्टियों ने विजेताओं को पदक वितरित किए। इस दौरान पीटीआई संजय तोमर, राहुल तोमर, मुनेश शर्मा, निखिल जैन, विशु जैन, अनुज तोमर, रश्मि तोमर, राजेंद्र चावला, अभिषेक जैन, शिखा जैन आदि मौजूद रहे।