सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल में मनाया गया नया साल
बागपत। सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल में नया साल धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाए। प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि संस्था में कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए नए साल पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं ने ग्रीटिंग कार्ड बनाए और एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी। छात्रा चित्रा, रजिया, स्वाति, तनीषा, तानिया, वंशिका, अनम, रिमझिम, तनु, अक्षिता, खुशी, पलक, सलोनी, शिवा, सानिया, श्रेया, अदिति, इति, दीपांशी, भूमिका, अविरल, रिचा, मेघा, विशाखा और छात्र कर्ण, शिवम, तरुण, मनीष, प्रतीक, आशीष ने प्रतिभाग किया। ज्योति, बबीता, प्रीति, सुमायला, अन्नु, हिना, निधि, स्वीटी, राजीव कुमार, बबलेश, पंकज कुमार और रवि का सहयोग रहा।