फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। थाना पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार हो गए। एसओ हेमेंद्र बालियान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अजमत पुत्र करामत निवासी गांव अतरासी थाना रजबपुर जनपद अमरोहा है। उसने एक वर्ष पूर्व हरियाणा के करनाल मार्ग से ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी अलग-अलग स्थानों से ट्रैक्टर चोरी कर इंजन और चेसिस नंबर मिटाकर फर्जी नंबर और फर्जी कागज तैयार कर ट्रैक्टर बेचता है। वह बुधवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ चोरी के ट्रैक्टर को बागपत बेचने आया था। आरोपी के खिलाफ बिजनौर जनपद के नगीना देहात थाने में 392 व 411 की धारा में मुकदमा दर्ज है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। इसके अलावा उसके खिलाफ थाना कुंदरकी जिला मुरादाबाद में धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी के खिलाफ थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें