खेकड़ा। गांधी इंटर कालेज में आयोजित स्काउट-गाइड शिविर में छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और देश समाज के लिए दायित्वों की जानकारी ले देश सेवा का संकल्प लिया।
उद्घाटन स्काउट आयुक्त डॉ. सुरेश चंद्र कौशिक और गाइड कमिश्नर कमलेश कौशिक ने किया। स्काउट शिक्षक रामकिशन शर्मा की देखरेख में आयोजित शिविर में जैन इंटर कॉलेज, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं स्काउट-गाइड के रूप में शामिल हुए। छात्र-छात्राओं को स्काउट संबंधी प्रशिक्षण के साथ ही विभिन्न जनहित के कार्यों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक ने कहा कि व्यवस्थित जीवन एवं सेवा कार्यों के लिए स्काउट गाइड के नियम जरूरी हैं। शिविर में स्काउट गाइड को पीटी, टेंट निर्माण, द्वार सज्जा, हस्त कौशल का प्रशिक्षण दिया। स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडा गीत के नियम, प्रतिज्ञा, स्काउट गाइड का इतिहास, ध्वज, सेल्यूट, वर्दी, राष्ट्रगान की जानकारी दी। इस दौरान स्काउट जिला सचिव और गांधी कालेज के प्रधानाचार्य उमेश चौहान, स्काउट प्रभारी कंवरपाल सिंह, अवनीश कुमार वर्मा, मौहम्मद यामीन आदि मौजूद रहे।