फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विद्यार्थियों ने पिछले साल रचा था इतिहास, इस बार झोली रह गई खाली

Sat, 26 Apr 2025 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की टॉप-10 सूची में पिछले साल छह विद्यार्थियों ने जगह बनाकर इतिहास रच दिया था। इससे इस बार ज्यादा विद्यार्थियों के प्रदेश की सूची में नाम आने की उम्मीद जताई जा रही थी। मगर यह खुशी एक साल बाद ही मायूसी में बदल गई और एक भी विद्यार्थी प्रदेश की टॉप-10 की सूची में नहीं आ सका।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 2020 की परीक्षा में जिले के चार मेधावी विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाई थी। उसके बाद वर्ष 2021 में परीक्षाफल घोषित नहीं किया गया था तो वर्ष 2022 में एक भी विद्यार्थी को जगह नहीं मिल सकी थी। वर्ष 2023 में लुहारी गांव के अर्जुन को इंटरमीडिएट में प्रदेश की सूची में सातवां स्थान मिला था।
इसके बाद वर्ष 2024 में प्रदेश की टॉप-10 सूची में श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज बड़ौत के विशु चौधरी दूसरे, श्री शांति सागर दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज छपरौली की प्रिया छठें, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज की गरिमा तोमर सातवें, वीर स्मारक इंटर काॅलेज बड़ौत के कार्तिक और चौधरी दलीप सिंह इंटर काॅलेज ग्वालीखेड़ा के श्लोक वर्मा नौवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें