फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र जीवन हमें सिखाता है अनुशासन : सविरत्न गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 5
विज्ञापन

बड़ौत। क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विजेताओं को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ बड़ौत सविरत्न गौतम, विशिष्ठ अतिथि सुनीता तोमर, प्रीति वर्मा व प्रधानाचार्या डा़ सिस्टर जस्सी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सिस्टर रोसलिन ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं, इसलिए उन्हें रोजगार प्राप्त और संस्कारवान शिक्षा की जरूरत है। इस अवसर पर विद्यालय में चुने गए हाउस के कैप्टन ने अपने पद के अनुसार जिम्मेदारियां निभाने की शपथ ली। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीओ ने मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन हेड गर्ल शिखा तोमर व हेड बाॅय प्रज्ञ ने धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिस्टर अनु थैरेस, सिस्टर सिद्धि, सिस्टर विनीता, सिस्टर अंशा, योगेन्द्र शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें