खेकड़ा नगर पालिका में बोर्ड बैठक लेती चेयरपर्सन नीलम धामा। संवाद
खेकड़ा। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से सड़क निर्माण, पथ प्रकाश, सफाई आदि के साढे़ पांच करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में क्षतिग्रस्त हुए तांगा स्टैंड से नाले की पटरी तक मुख्य मार्ग शीघ्र निर्माण कराने का निर्णय हुआ।
नगर पालिका में शुक्रवार की शाम बोर्ड की दूसरी बैठक हुई। बैठक में सभी 25 वार्ड के सभासदों ने अपने अपने वार्डों में होने वाले सड़क निर्माण, पथ प्रकाश, सफाई आदि विकास कार्याें के बारे में बताया। चेयरपर्सन नीलम धामा ने साढे़ पांच करोड़ रुपये के 20 से ज्यादा विकास कार्यों के प्रस्तावों को सर्व सम्मति से पारित किया। बैठक में नीलम धामा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी सभासदों और कर्मचारियों को तिरंगे झंडे वितरित कर अपने अपने मकानों पर झंडे लहराने को कहा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित, नीरज शर्मा, ममता अग्रवाल, शिखा, पिंकी देवी, बबीता, सपना, राखी, बबीता, सविता, गजेंद्र धामा, राजीव गोयल, संजीव कुमार, महक सिंह, नजीर अहमद, संजय शर्मा, सुरेशपाल धामा, सतेंद्र धामा आदि शामिल रहे।