फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छात्र को लाठी-डंडों से पीटा, पंचायत कर समझौते का दबाव

Sat, 21 Jan 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। खिंदौड़ा गांव के छात्र को लिफ्ट देकर रास्ते में लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस से शिकायत होने पर पंचायत कर छात्र के परिजनों पर समझौता करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित छात्र के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

खिंदौड़ा गांव में रहने वाले साहिल ने बताया कि वह तेड़ा गांव के विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र है। शनिवार छुट्टी के बाद तितरौदा गांव के छात्रों ने लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। आरोप लगाया कि उक्त युवकों ने गांव के रास्ते पर बाइक रोक दी। वहां मौजूद कई युवकों ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की और घसीटकर खेत में ले जाने लगे। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई। उधर छात्र के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि शिकायत होने के बाद हमलावरों के परिजनों ने उन पर समझौता करने का दबाव भी बनाया। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें