खेकड़ा। गांव सुभानपुर निवासी दीपक ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा है। उसका परीक्षा केंद्र गांव रटौल स्थित सेंट मैरी इंटर कॉलेज है। मंगलवार को शाम की पाली में उसकी गणित विषय की परीक्षा थी।आरोप है कि परीक्षा के दौरान उसके पीछे की सीटों पर बैठे खेकड़ा के परीक्षार्थियों ने नकल के लिए उसे उत्तर पुस्तिका दिखाने को कहा। उसने मना कर दिया। परीक्षा समाप्त होने पर कॉलेज से बाहर छह छात्रों ने उस पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। हमला कर आरोपी छात्र फरार हो गए। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि इस संबंध में चार छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।