फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले के उत्पीड़न से तंग छात्रा ने मांगी इच्छामृत्यु 

Fri, 23 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की 12वीं की छात्रा मनचले के उत्पीड़न से परेशान हो गई है। क्योंकि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उल्टा उस पर व उसके परिवार पर केस में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। अफसरों से न्याय न मिलता देख उसने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की। यह प्रार्थना पत्र उसने कलक्ट्रेट में पहुंचकर कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


  पीड़ित छात्रा ने बताया  वह तीन बहने हैं। उनके भाई नहीं है। वह पड़ोस के एक गांव में पढ़ने के लिए जाती है। पिछले कई माह से गांव के ही विशेष समुदाय के दो युवक उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर रहे थे। उस पर निकाह करने का दबाव बना रहे थे। परेशान होकर उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसके पिता ने आरोपियों के घर पर जाकर शिकायत की, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

30 जुलाई को एक आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया और मकान में बंद कर दिया। पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने बोला अभी आठ घंटे तक उनके पास समय नहीं है। पुलिस के संपर्क में रहने वाले लोग उनके साथ मारपीट कर आरोपी युवक को कमरे से निकालकर ले गए। उसके बाद दोनो आरोपियों ने उनके मकान में अश्लील और धमकी भरे खत डालने शुरू कर दिए। एक दिन आरोपी एक युवक को पकड़ लिया। वहां पर भी पुलिस के संपर्क में रहने वाले लोग पहुंच गए। 
विज्ञापन


हैंड राइटिंग मैच कराने के बहाने उसे भी अपने साथ ले गए। बिनौली थाना में घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बड़ौत एसडीएम से शिकायत की। उनके निर्देश पर आरोपी युवक नवाजिश और भोलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोपी नवाजिश फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाए उन पर केस में समझौते का दबाव बना रही है। आरोपी लगातार धमकी दे रहा है।

इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। इसकी पुलिस अफसरों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उनके उत्पीड़न से तंग आकर उसने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु मांगी।  बिनौली थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि आरोपी नवाजिश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

केस में पंचायत भी हुई 
बागपत। इस केस में गांव में पंचायत भी हुई। पंचायत के बीच पुलिस ने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन पुलिस ने एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें