फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी में फंस रहा युवा : आर्य वेश

Fri, 07 Oct 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
टटीरी के महाराणा पब्लिक स्कूल में संबोधित करते स्वामी आर्य वेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्य वेश ने कहा युवा वर्ग नशाखोरी की तरफ ज्यादा बढ़ रहे हैं। यह चिंता का कारण है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्वामी आर्य वेश कस्बे महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में शुरू हुए पन्ना धाय नि:शुल्क बालिका योग और आत्म रक्षा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा वर्तमान समय में  घरों से निकलते ही महिलाओं को डर सताना शुरू कर देता हैं। यह डर मनुष्य से नहीं मनुष्य के रूप में हैवानों से लगता है। नई पीढ़ी के युवा दिशा विहीन होते जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा युवा नशाखोरी की तरफ ज्यादा बढ़ रहे हैं। यह चिंता का कारण है। युवक को भटकते रास्ते से रोकना होगा। युवक और युवतियों को अपने बड़ों को सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा हमें बचपन से ही अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना होगा। पराए धन को मिट्टी समझना होगा, तभी हम चरित्रवान बनकर राष्ट्र और समाज का विकास कर सकते हैं। आज समाज की स्थिति पूरी तरह गिरती जा रही है। युवतियां भी नशाखोरी में कदम रखे हैं।
विज्ञापन


 दिल्ली के पूर्व विधायक प्रद्यूमन राजपूत, सुभाष चंद, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह की पत्नी अलका तोमर, जयप्रकाश प्रेमदेव, राम कुमार पंवार, अजय चौहान, मनोज आर्य, प्रविंद्र आर्य, प्रियंका आर्य, अमित मानव, राजेंद्र, देवेंद्र पाल वर्मा शामिल रहे। 
विज्ञापन


नहीं पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती

टटीरी कस्बे महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में बालिका योग और आत्म रक्षा शिविर में केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती को शामिल होना था, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई। इस कारण आयोजक को मायूसी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें