बिनौली। महाराष्ट्र के पुणे में हुई 44वीं मास्टर्स एथलेटिक्स नेशनल चैम्पियनशिप में रंछाड़ गांव के व्योश्रेष्ठ सम्मान प्राप्त 87 वर्षीय एथलीट पूर्व प्रधानाचार्य इलमचंद तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित तीन जीते।
पुणे के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में 13 से 17 फरवरी तक हुई चैम्पियनशिप में 23 राज्यों के प्रतिभागियों ने शिरकत की। इसमें रछाड़ के एथलीट इलमचंद तोमर ने 85 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग कर ऊंची कूद स्पर्धा में .75 मीटर कूदकर कर कांस्य पदक जीता। उन्होंने 4 गुणा 100 और 4 गुणा 400 रिले रेस में एक-एक स्वर्ण पदक भी जीता है। उनके पदक जीतने पर समरपाल प्रधान, देवेंद्र प्रधान, मास्टर तिलकराम, पूर्व सबइंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस ओमबीर सिंह, महावीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, अरविंद प्रधान, सतपाल विनोद तोमर आदि ने खुशी व्यक्त की।