फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का हक दिलाने तक जारी रहेगा संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में बुधवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षक संघ की नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश कुमार चौहान, जिला मंत्री सत्यवीर सिंह, संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा, उपेंद्र पंवार, कोषाध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश कुमार व जिला मंत्री सत्यवीर सिंह ने कहा कि हमारा मकसद शिक्षकों को उनका हक दिलाना है। इसके लिए हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के अधर में लटके प्रकरण, पुरानी पेंशन व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया। कहा कि शिक्षकों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री ने भी विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष वल्लभ शर्मा तथा संचालन रामबली तोमर ने किया। बैठक में मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा, इंद्रपाल सिंह, आदेश गुप्ता, जितेंद्र पाल, सतीश चंद्र शर्मा, सतपाल राणा, मनोज कुमार, विजय कुमार, विपुल सहरावत, नरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें