फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप से पानी भरने को लेकर संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बड़ावद गांव में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो सगे भाइयों में संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष से पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर करवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बड़ावद गांव में मानू और आसमीन के घर के बाहर एक सरकारी हैंडपंप लगा है। जिसमें उन्होंने पानी भरने के लिए समर्सिबल डाल रखा है। शुक्रवार दोपहर पानी भरने को लेकर दोनों भाइयों के परिवार लोगों में कहासुनी होने के बाद संघर्ष हो गया। जिसमें आसमीन और उसका पुत्र आदिल घायल हो गया। आसमीन ने अपने बड़े भाई मानू पर उधार दिए रुपये मांगने पर घर घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चार के नामजद तहरीर दी है। घायल आसमीन व आदिल को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर झगड़ा हो गया था। मामले की जांच कर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें