बड़ौत सीएचसी पर निति विरूद्व स्थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स
- फोटो : BARAUT
स्थानांतरण के विरोध में किया प्रदर्शन
बड़ौत। स्थानांतरण नीति के विरोध में शुक्रवार को सीएचसी पर फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर नाराजगी जताई।
राज्य संघ के पदाधिकारियों के आह्वान पर 26 से 30 जुलाई तक फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार रखने करने की घोषणा की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं के महानिदेशक के द्वारा नीति विरुद्ध स्थानांतरण कर पैरा मेडिकल व अन्य संवर्ग के स्थानांतरण किया गया है, यह सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मेंद्र वेदवान, दिनेश कुमार, मनोज, पारसलाल आदि शामिल रहे।