फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत संविदा कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल
विज्ञापन

बड़ौत। पिछले चार माह से मानदेय न मिलने से आक्रोशित नगर और देहात क्षेत्र के बिजलीघरों पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने रविवार से एक्सईएन प्रथम कार्यालय कोताना रोड पर हड़ताल शुरू कर दी है। संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

रविवार को काफी संख्या में नगर व देहात क्षेत्र के बिजलीघरों में मलकपुर, जौनमाना, ढ़िकाना, बावली, लुहारी, कोताना, कान्हड़, दोघट, बिजरौल, बामनौली, बिनौली, जौहड़ी, बड़ौत, गुराना आदि सहित कई जगहों से संविदा कर्मचारी एक्सईएन प्रथम कार्यालय कोताना रोड पर पहुंचे और संविदा कर्मचारी सेवा समिति के बैनर तले हड़ताल पर बैठ गए। संविदा कर्मचारियों मेें नरेश, धर्मेंद्र और राजीव ने कहा कि गत चार माह से मानदेय न मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। पड़ोसियों, रिश्तेदारों से उधार में रुपये लेकर परिवार का खर्च किसी न किसी तरीके से चलाना पड़ रहा है। लेकिन न तो ऊर्जा निगम के अफसर इस ओर ध्यान दे रहे है और न ही ठेकेदार। संविदा कर्मचारी सलीम, अशोक, इमरान का कहना था कि मानदेय न मिलने के कारण स्कूल मेें बच्चों की फीस भी जमा नहीं हो पा रही है। अनेकों दिक्कतें हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मानदेय नहीं मिलेगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल पर बैठने वालों में मदनपाल, सुभाषचन्द, राजीव, आरिफ, अरविन्द, अशोक, सोमपाल, कृष्ण, महेन्द्र, इमरान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें