गांव लौहड्डा में दूसरे वर्ग के युवक ने मारी थी टक्कर, लोगों ने पकड़ कर पीटा
युवक ने कई लोगों के खिलाफ दी तहरीर, दोनों पक्षों में हुआ समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लौहड्डा गांव में सोमवार की शाम सभाखेड़ी गांव निवासी दूसरे वर्ग के युवक ने बाइक की टक्कर मारकर एक पालतू कुत्ते को घायल कर दिया। इस पर कुत्ते के मालिक ने युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद युवक की तहरीर पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक को हिरासत में ले लिया। इसे लेकर लौहड्डा गांव के ग्रामीणों मेें आक्रोश उत्पन्न हो गया। सभी थाने पहुंचे। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सभाखेड़ी गांव निवासी दूसरे वर्ग के युवक ने सोमवार की शाम लौहड्डा गांव में एक पालतू कुत्ते को बाइक से टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस पर कुत्ते के मालिक ने बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी। इस युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कुत्ते के मालिक को हिरासत में ले लिया। इसका पता चलने पर लौहड्डा गांव के लोगों में रोष व्याप्त हो गया और काफी संख्या में एकत्रित होकर कोतवाली पहुंचे। देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। प्रधान गुलवीर का कहना था कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि समझौते के चलते किसी भी पक्ष की ओर से कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई है।