फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश को खिलाया जा रहा था भूसा, हरे चारे की व्यवस्था कराने के निर्देश

विज्ञापन
बिनौली गो आश्रय स्थल पर निरीक्षण करते पशु पालन विभाग के अपर निदेशक व जिले के नोडल अधिकारी डॉ राजे? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अपर निदेशक ने किया गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पशुपालन विभाग के अपर निदेशक व नामित नोडल अधिकारी डॉ राजेश सैनी ने शुक्रवार को बिनौली ब्लॉक व छपरौली ब्लॉक के गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। लूंब गांव में गोवंश को केवल भूसा खिलाया जा रहा था। इस पर हरे चारे की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। पशुओं का ठंड से बचाने की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ राजेश सैनी ने बताया कि शुक्रवार को बिनौली ब्लॉक की बिनौली, जिवाना गुलियान, फजलपुर सुंदरनगर व छपरौली ब्लॉक की छपरौली, बदरखा में गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। इन सभी व्यवस्थाएं सही मिली। लूंब गांव में गोआश्रय स्थल में पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था नहीं कराई गई है। भूसा खिलाया जा रहा था। इस पर संचालक को पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि वह जिले में 15 दिनों तक भ्रमण कर जिले भर के गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें