फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला और डौलचा गांव में बाल विवाह रूकवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रमाला और डौलचा गांव में बाल विवाह की सूचना पाकर बाल कल्याण समिति की टीम रविवार को स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि और महिला कल्याण अधिकारी शालू चौधरी को दोनों गांवों में बाल विवाह किए जाने की जानकारी मिली थी। जिस पर रविवार को राजीव यादव समिति के सदस्य कुलदीप त्यागी के साथ पहले रमाला गांव पहुंचे। रमाला पुलिस भी उनके साथ रही। वहां शादी की तैयारी चल रही थीं। जिस लड़की की शादी कराई जा रही थी, उसकी उम्र करीब 17 वर्ष थी। इसके अतिरिक्त डौलचा गांव में 15 वर्षीय लड़की की शादी कराई जा रही थी। टीम ने दोनों के परिजनों को समझाया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की की शादी कराना अपराध है। उनसे लिखित में ले लिया कि वे बालिग होने तक पुत्रियों की शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें