फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में युवकों पर पथराव, एक का गला रेता

विज्ञापन
गुराना रोड पर गली नंबर सात में पथराव के बाद बिखरी पड़ी ईट - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
विवाद में युवकों पर पथराव, एक का गला रेता
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। नगर की गुराना रोड पर गली नंबर सात बृहस्पतिवार की देर रात कुछ युवकों से लोगों ने हमला कर दिया। युवक वहां से भागे तो हमलावरों ने उन पर पथराव कर दिया। जान बचाने क लिए एक युवक एक मकान में घुस गया। आरोप है कि उसकी गर्दन पर हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है।
बिनौली रोड निवासी अजीत बृहस्पतिवार की देर रात्रि नगर की गुराना रोड गली नंबर सात में अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान उनकी मोहल्ले में ही एक युवक से कहासुनी हो गई। उस वक्त तो व्यक्ति वहां से चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद वह आठ-दस लोगों के साथ पहुंचा और वहां बैठे युवकों पर हमला कर दिया। जब युवक वहां से भागने लगे तो आरोपियों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए अजीत पास के ही एक मकान में घुस गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग खड़े हुए लेकिन दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से अजीत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। मामले में अभी तक कोतवाली में किसी ने तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

घायल अजित- फोटो : BARAUT

घायल अजित को संभालते पुलिसकर्मी- फोटो : BARAUT

लोगों से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें