फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: युवती से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर किया पथराव, पठानकोट मोहल्ले का है मामला

Tue, 11 Aug 2020 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
baghpat police-file - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बड़ौत में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ लोगों ने छतों पर चढ़कर एक मकान पर पथराव किया। इससे मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई। पथराव में युवती सहित चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


उधर पथराव की सूचना पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो पथराव करने वाले लोग भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। अधिकारियों ने क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

घायलों में इमराना पुत्री इलियास, राजा पुत्र आबिद, आजिम पुत्र नसीम व वसीम पुत्र इलियास निवासी पठानकोट है। घायलों ने बताया मोहल्ले के ही कुछ लोग पिछले कई दिन से परिवार की एक बेटी के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। पहले तो युवती उन्हें समझाती रही, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


सोमवार की रात्रि में फिर आरोपियों ने युवती के साथ घर में घुसकर छेड़खानी की, इस पर परिवार के लोगों ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। झगड़ा देखकर मोहल्ले के लोगों ने मामला शांत कराया, लेकिन उसके आधा घंटे बाद आरोपियों ने अपनी मकान की छत पर चढ़कर पीड़ितों के घर पर गाली-गलौच कर पथराव कर दिया। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई।

परिवार के लोगों ने छिपकर जान बचाई, लेकिन पथराव में इमराना, राजा, आजिम, वसीम सहित अन्य कई लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो छतों पर चढ़े हमलवार भाग निकले। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

उधर तनावपूर्ण स्थिति को देखकर मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया। इस मामले में पीड़ित पक्ष से आजिम पुत्र नसीम ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल ने कहा तहरीर मिल गई है, आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें