आरोपियों को पकड़कर ले जाती पुलिस
- फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। कुरैशियान मोहल्ले में दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। महिलाओं ने भी एक पथराव किया। इससे अफरातफरी मच गई। बाद में पुलिस ने सख्ती से लोगों को भगाया। पथराव में एक सिपाही सहित कई युवक घायल हो गए। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
कुरैशियान मोहल्ले में एक युवक से मारपीट को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ा तो छतों और घरों से पथराव शुरू हो गया। इससे अफरातफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, सीओ आलोक सिंह, कोतवाल अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाठी फटकारते हुए लोगों को भगाया। इस पथराव में सिपाही राजन सिंह सहित मोहल्ले के कई युवकों को चोटें आई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही शानू नामक युवक का मेडिकल कराया गया है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
बड़ौत। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद सख्ती कार्रवाई की जाएगी। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।