फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गर्मी में पेट व त्वचा के मरीज बढ़ रहे, अन्य के कम हो रहे

Mon, 20 May 2024 03:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गर्मी में जहां अन्य रोगों के मरीज कम होते दिख रहे हैं, वहीं पेट व त्वचा की बीमारियों के मरीज काफी बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि आरोग्य मेले में यहां रविवार को सबसे ज्यादा इन बीमारियों के मरीज उपचार कराने पहुंचे। जबकि जिला अस्पताल में भी डायरिया के मरीज ज्यादा भर्ती रहे।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 25 चिकित्सकों और 76 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाईयां दी। इन आरोग्य मेलों में 810 मरीज जांच कराने के लिए पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा करीब 120 मरीज पेट की बीमारियों के मिले। इसके साथ ही मरीजों के साथ यह समस्या रही कि उल्टी व दस्त ठीक होने पर भी पेट में कई दिन तक दर्द रहता है। इसके अलावा 107 मरीज त्वचा रोग के मिले। मेलों में मुधमेह के 109 मरीज मिले। वहीं उच्च रक्तचाप समेत अन्य रोगों के मरीज कम हो गए है। इनकी संख्या तीस के आसपास तक पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की जांच के बाद दवाईयां देने के साथ ही दिनचर्या व खानपान बेहतर करने की सलाह दी जा रही है। क्योंकि इस समय दिनचर्या व खानपान बेहतर होने पर काफी बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें