फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवीकलां में भूमि पर कब्जे के लिए चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के मवीकलां गांव में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें ग्राम प्रधान को हिरासत में लेने पर ग्रामीण भड़क गए और कोतवाली में हंगामा किया। कोतवाली के बाहर भी दोनों पक्षों आपस में भिड़ गए। पुलिस ने प्रधान सहित सात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि मवीकलां गांव में ग्राम समाज की भूमि पर पशु बांधने और कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। इसमें बुधवार को प्रधान दीपक चौधरी को बुलाया गया था। जहां गांव के ही इस्लाम ने जमीन का बैनामा होने की बात कही। प्रधान ने बैनामा दिखाने की बात कही तो पर इस्लाम पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में इस्लाम, गुलजार व गय्यूर घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस प्रधान समेत कई को हिरासत में लेकर आ गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें इस्लामुद्दीन पक्ष ने चुनावी रंजिश के चलते मारपीट का आरोप लगाया। वहीं, प्रधान को हिरासत में लेने पर ग्रामीण भड़क गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस के साथ भी उनकी नोकझोंक हुई। थाने के बाहर भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। किसी तरह मामला शांत हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक पक्ष से दीपक प्रधान व गय्यूर और दूसरी तरफ से इस्लामुद्दीन सहित सात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें