फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एसटीएफ ने छह लाख के नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में एसटीएफ ने छह लाख के नकली नोट के साथ दबोचा
विज्ञापन

- शहर कोतवाली में आरोपी से पूछताछ में जुटी एसटीएफ, पाकिस्तान से कनेक्शन होने की आशंका
- 100 और 50 रुपये के नोब्के छह लाख आठ हजार रुपये हुए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एसटीएफ मेरठ की टीम ने शामली से छह लाख आठ हजार रुपये की नकली करंसी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ और कोतवाली पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी है। आरोपी का पाकिस्तान से कनेक्शन होना मानकर टीम जांच में जुटी है। पुलिस और एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एसटीएफ मेरठ की टीम को बुधवार शाम बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश मिश्रा के साथ टीम ने शामली के मोहल्ला नौकुआं रोड बरखंडी में छापा मारकर एक युवक इमरान को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने उसके घर से करीब छह लाख आठ हजार रुपये की नकली करंसी बरामद की है। एसटीएफ नकली करंसी को कब्जे में लेकर आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंची। एसटीएफ आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ आरोपी का पाकिस्तान कनेक्शन होना मानकर जांच कर रही है। साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि नकली करंसी के इस धंधे में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। बरामद किए नकली नोट 100 व 50 रुपये के बताए गए हैं। बताया गया है कि पकड़ा गया आरोपी 2008 में भी नकली करंसी के साथ पकड़ा गया था। उस मामले में उसे न्यायालय से सजा हुई थी और फिलहाल उसके पैरोल पर छूटना बताया गया है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी इमरान के पहले भी नकली करंसी के साथ पकड़ा जाना बताया गया है, जिसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें