फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Violence: नूंह दंगे में बागपत के बर्तन व्यापारी, बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत, गांव में छाया मातम

Wed, 02 Aug 2023 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

हरियाणा के नूंह दंगे में बागपत जनपद के बर्तन व्यापारी और बजरंग दल के कार्यकर्ता ने भी अपनी जान गंवा दी। बताया गया कि बजरंग दल कार्यकर्ता प्रदीप दंगे में घायल हुए थे जहां दिल्ली के अस्पताल में उनकी बुधवार सुबह मौत हो गई। 
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मेवात के नूंह में हुए दंगे में घायल हुए पांची के बर्तन का व्यापारी की मौत हो गई। बताया गया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदीप का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था जहां बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं मौत का पता चलते ही गांव में मातम छा गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांची गांव का रहने वाला प्रदीप (30) पुत्र चन्द्रपाल गुरूग्राम के बादशाहपुर में रहकर बर्तनो की दुकान करता है, जो मारूती कुंज के पास बादशाहपुर गांव में अपने मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। जबकि उसके परिजन गांव मे ही रहते थे।

यह भी पढ़ें: काशी-मथुरा के बाद मेरठ पर चर्चा: इतिहासकार का बड़ा दावा, बौद्ध मठ तोड़कर गजनवी ने बनवाई थी मेरठ की जामा मस्जिद
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि वह बजरंग दल का कार्यकर्ता भी था। मेवात में शोभायात्रा के दौरान प्रदीप दंगे की चपेट मे आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिससे उपचार के लिए पहले सोहना के हरियाणा भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


बताया कि उपचार के दौरान प्रदीप की मौत हो गयी। जिसका पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया की पोस्टमार्टम के बाद बर्तन व्यापारी का का शव गांव लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें