फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान हनुमान मन्दिर मे मां लक्ष्मी जी की प्रतिमा की गई स्थापित

विज्ञापन
खेकड़ा मे मुबारिकपुर मार्ग स्थित भगवान हनुमान मन्दिर मे मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कराने के - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर में शोभायात्रा निकालने के बाद मुबारिकपुर मार्ग स्थित भगवान हनुमान मंदिर में मां लक्ष्मी की मूर्ति विधिविधान से स्थापित की गई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

नगर में मुबारिकपुर मार्ग स्थित भगवान हनुमान मंदिर में बीती 16 मई को मां लक्ष्मी की मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ था। शुक्रवार को नगर में बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा गांधी गंज मंडी, जैन कॉलेज रोड, मुबारिकपुर रोड से वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में महिला श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए आगे बढ़ रही थीं। पुरुष श्रद्धालु मां लक्ष्मी को समर्पित भक्ति भजनों की धुन पर नृत्य कर रहे थे। यात्रा के समापन पर मंदिर में मंत्रोंच्चार के बीच पंडित यज्ञेश शास्त्री, प्रभात शास्त्री ने मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कराई। इसके बाद शुरू हुए भंडारे में सैकड़ों महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान संजय गुप्ता, सुधीर गर्ग, आदेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, आयुष गुप्ता, पीयूष, कुलदीप त्यागी, आर्यन, अंकुश, अशोक पालीवाल, अंशु गुप्ता, शिवम, निहारिका गुप्ता, मेघा गुप्ता, बबीता आदि शामिल रहे।

भगवान हनुमान मन्दिर मे मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करते श्रद्वालु- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें