बागपत के पुराना कस्बे में पथराव के दौरान मौके पर जमा भीड़
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। पुराने कस्बे में 50 रुपये को लेकर भूसा विक्रेता और खरीदार में मारपीट हो गई। दोनों ओर से पथराव हुआ, जिससे भगदड़ मच गई। उधर पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष भाग गए।
भूसा विक्रेता युवक के पास एक पशुपालक पहुंचा। भूसा विक्रेता ने उससे उधार लिए गए भूसे के 50 रुपये मांग लिए। जिस पर पशुपालक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। जहां देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने पथराव कर दिया, जिससे वहां खड़े लोगों ने भागकर जान बचाई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मारपीट का मामला जानकारी में आया है, लेकिन अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।