फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर में संघर्ष, नौ घायल 

Mon, 13 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल अनिश एंव साजिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के सरूरपुर कलां में दीवार के विवाद में नवाब अली और सब्बीर पक्ष में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और पथराव हुआ। इनमें तीन महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

  सरूरपुर कलां गांव में नवाब अली और शब्बीर पक्ष में गली में दीवार करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष गली की जमीन अपनी होने का दावा कर रहे हैं। उनके बीच कई बार कहासुनी हो चुकी है। दीवार को लेकर दोनों पक्ष के लोग रविवार को फिर आमने-सामने आ गए। इनमें पहले लाठी-डंडे चले। बाद में दोनों ओर से पथराव हुआ।
  पड़ोसियों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला कर दिया। झगड़े में नवाब की पत्नी नूर निशा, पौता दानिश तथा सब्बीर पक्ष से सब्बीर और उनके भाई अली शेर घायल हो गए। बचाव में पड़ोसी अनीश, उसकी पत्नी साजिया, मां बतुली के अलावा शाकिर और जावेद घायल हो गए। इससे वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

  इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की माने तो आरोपियों ने पुलिस के सामने भी आपस में मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों ने एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने कहा तहरीर लेकर मामले की जांच चल रही है। इसके आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें