फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ और मुजफ्फरनगर के प्रस्ताव के बाद अब बागपत में उठने लगी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लखनऊ से मेरठ में शिफ्ट की गई सूबे की पहली खेल यूनिवर्सिटी के लिए तीन जगह के प्रस्ताव अब तक शासन को भेजे हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल के खिलाड़ी अपने-अपने जिले में यूनिवर्सिटी बनवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मेरठ में हस्तिनापुर और कताई मिल के पास जमीन का प्रस्ताव भेजा है। शामली और मुजफ्फरनगर के लिए खरड़ गांव में यूनिवर्सिटी के लिए प्रस्ताव भेजा। प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य अवार्ड, अर्जुन अवार्ड, लक्ष्मण अवार्ड जीत चुके खिलाड़ियों के अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमाल मचा चुके खिलाड़ी अपने-अपने जिल में यूनिवर्सिटी की मांग कर रहे हैं। अब बागपत के खिलाड़ी भी बड़ौत में यूनिवर्सिटी की मांग करने लगे हैं। अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र तोमर का कहना है कि बड़ौत के क्षेत्र में यूनिवर्सिटी बननी चाहिए। बड़ौत में यूनिवर्सिटी बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं को लाभ होगा। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सौरभ चौधरी के कोच अमित श्योराण का कहना है कि जिले में खेल यूनिवर्सिटी बननी चाहिए। इसके अलावा सीएम योगी आदित्य नाथ को पत्र लिख जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह किया चयन
बागपत। पहले यह यूनिवर्सिटी लखनऊ में बननी थी, लेकिन जगह नहीं मिली। सूबे की पहली यूनिवर्सिटी के लिए इसके बाद मेरठ का चयन किया। मेरठ और सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगदान देखते हुए मेरठ का विवि के लिए चयन किया गया है।
क्या होगा लाभ
बागपत। गोरखपुर, सैफई और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज से 12वीं तक पढ़ाई कर खिलाड़ी स्नातक और परास्नातक की डिग्री पाने को अन्य राज्यों में जाना पड़ता था। अब खेल यूनिवर्सिटी बनने पर क्षेत्र के युवा बीपीएड, एमपीएड, एमफिल और पीएचडी कर सकेंगे। इसके अलावा मेडिसिन सेंटर, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी सेंटर, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट सेंटर बनेगा। पश्चिम यूपी के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली के युवाओं को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें