फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुश्ती प्रतियोगिता में सिहान आशीष, सूर्यांश व अरशद जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। कस्बे के आर्य समाज व्यायामशाला में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इस दौरान पहलवानों ने अपने-अपने भार वर्गों में बाजी मारी और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ वृहत समाज सुधार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र खोखर व रेफरी सूरज तोमर ने बताया कि अंडर-14 से 19 तक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अंडर-14 में 36 किलो में सिहान, 41 किलो में आशीष, 44 किलो में सूर्यांश, 46 किलो में अरशद, 52 किलो में आयुष, 62 किलो में कार्तिक, 68 किलो में भगत सिंह और 75 किलो में तन्मय प्रथम रहा। अंडर-17 में 45 किलो में आशीष, 46 किलो में आर्यन खोखर, 60 किलो में हमजा, 65 किलो में शोएब व 92 किलो में रौनक प्रथम रहा।
विज्ञापन

अंडर-19 में 63 किलो में आवेश व 97 किलो में मनजीत प्रथम रहा। अंडर-17 महिला पहलवान 49 किलो में राधिका, 65 किलो में माही ने पहला तो अंडर-19 महिलाओं में 57 किलो में प्रीति प्रथम रही।
बताया कि पहला स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। इस दौरान भूपेंद्र पीटीआई, विवेक मलिक, सूरज तोमर, शिवचरण व रणपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें