बागपत। निवाड़ा गांव में मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। वहां पहले दिन अमजद व शोएब की टीम ने जीत दर्ज की। बुधवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।
क्रिकेट प्रतियोगिता समिति अध्यक्ष के मतीन खान, युवक मंगल दल के अध्यक्ष इनाम उल हसन व ताहिर चौधरी ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। पहला मैच नदीम व अमजद की टीम के बीच हुआ जिसमें अमजद की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच शोएब व जहीर की टीम के बीच हुआ, जिसमें शोएब की टीम ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। बुधवार को सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान असलम, महराज, सुऐब, सलीम, रौनक, नसीम व नईम आदि मौजूद रहे।