फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार अपडेट के लिए जिले में चलाया जा रहा है विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से जिले में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधार अपडेट करने के लिए आधार कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने बताया कि यदि आधार अपडेट किए दस वर्ष बीत गए हैं तो आधार अपडेट कराना अनिवार्य है। आधार अपडेट कराने के लिए नजदीकी आधार केंद्र पर 50 रुपये देकर आधार अपडेट करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन आधार अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए। ऑनलाइन आधार अपडेट के दौरान कोई सुधार न करने पर शुल्क लगता है। सुधार करने का शुल्क 50 रुपये है। जिले में आधार नामांकन और अपडेट करने के लिए 99 आधार नामांकन और अपडेट मशीन हैं। इन केंद्रों पर एक महीने में लगभग पांच हजार तीन सौ नए आधार नामांकन और लगभग 11 हजार आधार अपडेट किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें