फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्रावण मास की सोमवती अमावस्या पर बन रहा विशेष संयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। श्रावण महीने की सोमवती अमावस्या पर विशेष संयोग बन रहा है। अमावस्या पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने से मनोकामना पूर्ण होगी और माता पार्वती की पूजा करने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि इस बार श्रावण के दूसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या है। इस दिन शिववास के अलावा पुर्नवसु नक्षत्र होने से विशेष फल की प्राप्ति होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या पर गंगा-यमुना या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। अमावस्या पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक और माता पार्वती की पूजा करने से श्रद्धालुओं को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। सोमवती अमावस्या पर राहु स्त्रोत का पाठ करने से राहु दोष से मुक्ति मिलती है। सोमवार को पूरा दिन पुर्नवसु नक्षत्र रहेगा और सर्वाद्ध सिद्धि योग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें