संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपीसी डिग्री कालेज की एम-कॉम की छात्रा ने नेट की परीक्षा पास कर कालेज का नाम रोशन किया है। शनिवार को कालेज की प्रबंध समिति ने छात्रा को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
कालेज की प्रबंध समिति के सदस्य यशपाल चौहान ने बताया कि कालेज की छात्रा शालिनी ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्राचार्या डॉ़ राजलक्ष्मी ने कालेज के अन्य छात्र-छात्राओं को छात्रा से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने और कालेज का नाम रोशन करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर डॉ़ बबली चौहान, डॉ़ वरुण चौहान, डॉ़ तरुण चौहान, सौरभ भारद्वाज और नीरज कुमार मौजूद रहे।