-रेंज पर भगवान श्रीराम की मूर्ति विराजमान की
फोटो संख्या 3
बिनौली। एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने रविवार को जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर पहुंचकर निशानेबाजी का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान उन्होंने रेंज पर भगवान श्रीराम की मूर्ति भी विराजमान की।
रेंज संस्थापक व अंतररष्ट्रीय कोच रहे डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि रविवार को एसपी ने जौहड़ी शूटिंग रेंज पर पहुंचकर निशानेबाजी की बारीकियां सीखीं। इस दौरान एसपी ने रेंज के निशानेबाजों को भी निशानेबाजी का अभ्यास करते ध्यान से देखा। अयोध्या में डॉ. राजपाल सिंह को सम्मान में मिली भगवान श्री राम की मूर्ति को भी एसपी ने रेंज पर विराजमान किया। इस अवसर पर उप महानिदेशक दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय प्रेमजीत लाल, खेलों इंडिया कोच महबूब पठान, सोहनपाल प्रधान, आशु तोमर, आस्था सोलंकी आदि उपस्थित रहे।