फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पहले जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव का निधन

विज्ञापन
पिलाना ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र यादव का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बालैनी। बागपत जिले के समाजवादी पार्टी के प्रथम जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र यादव का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। हबीबपुर नंगला गांव के रहने वाले महेंद्र यादव वर्ष 1972 से 82 तक दो बार पिलाना ब्लॉक के प्रमुख रहे। वह बागपत जिला बनने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रथम जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। वह काफी लंबे से समय से बीमार चल रहे थे और उनका 86 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने उनके निधन पर शोक जताया। इसे सपा के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। सपा नेता अभयवीर यादव भी उनके घर शोक जताने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें