जीआरपी थाने पर रिकार्डो की जांच करती एसपी रेलवे मुरादाबाद अपर्णा गुप्ता।
- फोटो : BARAUT
सीसीटीवी की खराब एलईडी देख एसपी रेलवे नाराज
बड़ौत। एसपी रेलवे मुरादाबाद अपर्णा गुप्ता ने शनिवार को जीआरपी थाने का निरीक्षण किया तो पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। थाने में लगे सीसीटीवी की की खराब एलईडी देख उन्होंने नाराजगी जताई और जल्द से जल्द ठीक करने के लिए निर्देशित किया।
शनिवार को एसपी रेलवे मुरादाबाद अपर्णा गुप्ता ने जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी ने थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख, रखरखाव, सफाई व्यवस्था, बंदीगृह, महिला हेल्प डेस्क और शस्त्रागार, संपत्ति गृह आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से असलहे खुलवाकर दिखवाये।
उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की खराब एलईडी को लेकर नाराजगी जताई और तत्काल प्रभाव से ठीक कराने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के मद्देनजर थाने को सजाया गया था। निरीक्षण के दौरान सीओ डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव, जीआरपी इंसपेक्टर विजयकांत सत्यार्थी मौजूद रहे।