फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर व हाईस्कूल के मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर व हाईस्कूल के मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के टॉपर्स बच्चों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ प्रबंध समिति के हर्षित जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हर्षित जैन ने कहा कि बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। जीवन में सफलता पाने के लिए लक्ष्य बनाएं और कड़ी मेहनत करें। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 12वीं में माही अग्रवाल 96.2 प्रतिशत, सागर शर्मा 95.2 प्रतिशत, भाविका जैन 93 प्रतिशत, वंश गुप्ता 92.6 प्रतिशत, प्ररेणा तोमर 92.2, ईशा 90.8 प्रतिशत अंक, सुजल जैन 90.8, खुशी 90.6 प्रतिशत व हाईस्कूल में आयुषी 96 प्रतिशत, रिहान 95.6 व सागर को 95.2 प्रतिशत अंक लाने पर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को सफल बनाने में मृदुल जैन, आकाशदीप, ललित, मनीष, अंजू, रेणु, शिवम गर्ग का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें