बड़ौत तहसील में किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी देने के बाद पुलि
- फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनुज पंवार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को अवरुद्ध करने व तहसील गेट के सामने विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया था। पुलिस ने रात में ही अनुज पंवार को गौरीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया था। रात भर उसे छपरौली थाने में रखा गया। शनिवार को तहसील गेट के सामने हाईवे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया, ताकि कोई कार्यकर्ता व किसान दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल न हो सके। उधर, दिन में पुलिस ने अनुज पंवार का शांति भंग की धाराओं में चालान कर बड़ौत एसडीएम दुर्गेश कुमार मिश्र की कोर्ट पेश किया। जहां से उसे जमानत दे दी गई। जमानत मिलने के बाद तहसील परिसर में पत्रकारों को अनुज पंवार ने बताया कि सपा कार्यकर्ता किसान आंदोलन का समर्थन करते है। आज देश मेें किसानों की आवाज दबाएं जाने का कार्य किया जा रहा है, इससे सपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।