बागपत। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। उपाध्यक्ष पद पर कई बिरादरियों का समन्वय करने की कोशिश की गई। सपा जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि राजेंद्र यादव, ठाकुर विक्रम सिंह, आदित्य सोलंकी, सतीश वाल्मीकि, शफीक सलमानी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। महासचिव रिफाकत प्रधान, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रवक्ता डॉ जितेंद्र यादव, सचिव पद पर संजय गोस्वामी, सतवीर सिंह, डॉ रविंद्र कुमार, शाहिद सिद्दीकी, डॉ सुरेंद्र पाल, राधेश्याम, जाहिद, प्रताप सिंह, प्रताप सिंह, बिजेंद्र यादव, नूर हसन, अशोक पंवार, ब्रह्मपाल यादव की जिम्मेदारी दी गई। अमित कुमार, महेंद्र सिंह, सोनू कुमार, समयदीन प्रधान, राहुल कुमार, कर्मवीर प्रधान, काला, संजय धामा, अब्दुल रहमान, मोनू, सोनिया यादव, सुशील कुमार नैन, रिंकू त्यागी, रिजकराम, गीता यादव, महेश कुमार, अनिल कुमार, गजेंद्र कुशवाहा, मनोज यादव, रविंद्र कुमार, काला भाटी, राजू प्रजापति, दिलशाद, मुकेश कुमार, जिकरू रहमान और मनोज जैन को सदस्य बनाया गया है।