बालैनी। दौलतपुर गांव निवासी मोंटू पुत्र शिवकुमार दूध का काम करता है। रविवार की रात वह सराय डेयरी पर होकर अपने गांव वापस जा रहा था। सराय-दौलतपुर मार्ग पर बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोक लिया और उससे पांच हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि एक घंटा बीतने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। उधर, बालैनी कार्यवाहक थानाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नही है। मामले की जांच कराई जाएगी।