फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया पुलिस चौकी भवन निर्माण का भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पाठशाला पुलिस चौकी के नए भवन निर्माण का भूमि पूजन कर नींव की ईंट रखी। बता दें कि खेकड़ा से अक्षरधाम तक एलिवेटिड मार्ग के निर्माण की जद में पाठशाला पुलिस चौकी का भवन भी आ गया है। इसके लिए अब पीछे हटाकर संस्कृत पाठशाला की भूमि में पुलिस चौकी का भवन बनाया जाएगा। बुधवार को पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज कुमार जादौन ने नए भवन के लिए भूमि पूजन किया। पंडित महेश कुमार ने मंत्रोचार के बीच विधि विधान के साथ पूजा अर्चना पूर्ण कराई। एसपी ने शिला को नींव में रखकर कार्य प्रारंभ कराया। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें