फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा नहीं सोनू की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जौहड़ी गांव में शनिवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें गांव निवासी अनुसूचित जाति के युवक सोनू की हत्या को हादसा दर्शाएं जाने पर रोष जताया गया। साथ ही इस मामले की जांच कर मृतक के परिजनों की आर्थिक मदद किए जाने व हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता अंकुर ने व संचालन योगेश ने किया। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि गांव के सोनू की गांव के ही एक युवक ने कुछ दिन पूर्व हत्या कर दी और बाद में पुलिस ने आरोपियों से सांठ-गांठ करके हत्या को हादसा बताकर दबाने का काम किया। जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में अंकुर, सूरजभान सिंह, अवदीप, जयभगवान, विकास, रणवीर सिंह, सतीश, ब्रह्म सिंह, दुष्यंत कुमार, लाल सिंह, रामेश्वर, कर्णपाल, योगेश, राजीव, चतरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें