सोनू बावरिया की तलाश में जंगल खंगाल रही पुलिस
बड़ौत (बागपत)।
मलकपुर गांव के जंगल में सोमवार की रात्रि हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल बदमाश अजित बावरिया को मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेजा, जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश में पुलिस जंगल खंगाल रही है।
बता दे कि सोमवार की रात्रि में बिना नंबर की बाइक पर दो युवक बड़ौत से मलकपुर की ओर जा रहे थे। मलकपुर गांव के नजदीक चेकिंग के दौरान रोकने पर उन्होंने बाइक दौड़ा दी। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने उनका पीछा किया, इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग पुलिस ने भी शुरू की। इसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी। जिसकी पहचान अजित बावरिया पुत्र जंगी बावरिया गैंग निवासी हैदर नगर गांव जनपद हापुड़ के रूप मेें हुई । अजित के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, दिल्ली में हत्या, लूट, डकैती व अपहरण के दर्जनों मामले दर्ज हैं। सूचना पर एसपी अजय कुमार, एएसपी अनित कुमार, सीओ आलोक सिंह व कोतवाल अजय शर्मा मौके पर पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान भागे बदमाश का नाम सोनू बावरिया बताया जा रहा है, जो हाल मेें लोनी (गाजियाबाद) में किराये के एक मकान में रहता है। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अजित का उपचार कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा, जबकि उसके साथी की पहचान की जा रही है।