फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बेटे ने विवाद के बाद मां को जबरन खिलाया सल्फास

विज्ञापन
विज्ञापन
-महिला की हालत गंभीर, मेरठ रेफर, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बड़ौत। सुल्तानपुर हटाना गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी मां को जबरन सल्फास की गोली खिला दी। हालत बिगड़ने पर पहले महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
सुल्तानपुर हटाना गांव के रहने वाले सतेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी रोशनी, साले समरपाल सिंह व चांदवीर निवासी छुर्र के साथ मिलकर बेटे मनीष को समझा रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर मनीष ने अपनी मां के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए घर से चला गया। दोपहर लगभग दो बजे मनीष अपने चाचा सोहन्द्रपाल, चाची कविता, चचेरे भाई दीपांशु के साथ घर आया। आरोप है कि मनीष ने कमरे का दरवाजा बंद कर जबरन रोशनी को सल्फास की गोली खिला दी। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को सीएचसी मे भर्ती कराया। यहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
सतेंद्र कुमार की तहरीर पर बेटे मनीष, भाई सोहन्द्रपाल के अलावा कविता और दीपांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।- सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें