बागपत। यहां दिन में कभी धूप तो कभी छांव होने से उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई। शाम को बूंदाबांदी होने से गर्मी से हल्की राहत मिली। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा।
यहां सुबह के समय तेज धूप खिली और दोपहर में आसमान में घने बादल छा गए। कुछ देर बाद फिर से धूप खिल गई। कभी धूप कभी छांव होने से उमस बढ़ गई है, जिससे लोगों का दिनभर गर्मी से बुरा हाल रहा। देर शाम आसमान में फिर से घने बादल छाए गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम में बदलाव आने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
यहां सोमवार को भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रहने का अनुमान है। चिकित्सकों ने लोगों को बारिश में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि बरसात में उमस बढ़ने से त्वचा रोग के अलावा वायरल फैलने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विभाष राजपूत ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए बाजार में बिकने वाले कटे-फटे फलों का सेवन न करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।