फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: कोई कर्म से बने राजा, तो कोई बने भिखारी

Mon, 13 Feb 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
आर्य समाज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल बच्चें व अन्य
विज्ञापन
बड़ौत। दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में रविवार को आर्य समाज का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें समाज को ओर अधिक मजबूत बनाने और सामाजिक बुराइयों को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया गया। भजन उपदेशक घनश्याम प्रेमी ने अपने भजनों के माध्यम से बताया कि मनुष्य का कर्म ही है जो उसे राजा व भिखारी बना देता है, अच्छा कर्म होता है तो लोग उसकी सराहना करते हुए और उसकी उन्नति होती चली जाती है, लेकिन बुरे कर्म पर लोग गालियां देते हैं और उसका पतन हो जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ में आहुतियां देकर किया। यज्ञ के ब्रह्मा ओमपाल शास्त्री और यजमान उमानंद त्यागी सपत्नी रहे। सर्वप्रथम आर्यजनों ने यज्ञ में आहुतियां दीं।
प्राचार्य भोपाल सिंह ने बताया कि हमारे पूर्वज ऋषि थे, हमें मानव कल्याण पर कार्य करना चाहिए। हम मर्यादा में रहे प्रतिदिन सुबह-शाम यज्ञ करें छात्रों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

अध्यक्षता डॉ. हरपाल सिंह ने और संचालन ओमपाल शास्त्री ने किया। मौके पर डाॅ. ओमवीर सिंह तोमर, रामबली राणा, माया देवी, राजगुरु, सत्यपाल पथौलिया, रालोद नेता विश्वास चौधरी, प्रोफेसर देवेंद्र सोलंकी, हरपाल आर्य, राजेंद्र राठी, मास्टर श्योराज सिंह, प्राचार्य सुशील चौधरी, चंद्रपाल फौजी मौजूद रहे।

Next
AU ऐप में पढ़ें