बड़ौत। 74 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से रविवार को बड़का रोड पर एनसीसी बी प्रमाण पत्र परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा में 340 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
परीक्षा पीठासीन अधिकारी कर्नल समीर चौधरी ने बताया कि परीक्षा के दौरान कैडेट्स से मैप रीडिंग, नागरिक सुरक्षा, इन्फेंट्री के सेक्शन लेवल की जानकारी, सैल्यूट कितने प्रकार के, फील्ड क्राफ्ट, लीडरशिप, सामान्य ज्ञान आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसके बाद प्रयोगात्मक परीक्षा में ड्रिल,ट्रनआउट, सामान्य ज्ञान, शस्त्र प्रशिक्षण से संबंधित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा के दौरान कमान अधिकारी 37 यूपी बटालियन गाजियाबाद, कर्नल एसएन ठाकुर भी मौजूद रहे।
मौके पर नायब सूबेदार निरंजन लाल, हवलदार अनिल कुमार, हवलदार बबिशन, सूबेदार राजविंदर सिंह, नायब सूबेदार सुखदेव सिंह, अशोक जैन, रिजवान अहमद, राजेंद्र शर्मा, प्रदीप यादव, ओमपाल मौजूद रहे।